Posts

Showing posts from May, 2017

एचटीसी यू प्ले का रिव्यू

Image
News by- Gadgets 360 एचटीसी की यू सीरीज़ के साथ ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 2017 में नई शुरुआत की। इस सीरीज़ के साथ कंपनी ने नए स्मार्टफोन में नया डिज़ाइन और लुक दिया है। इनकी सबसे अहम ख़ासियत है इनके चैसिस में दिया गया नया 'लिक्विड सर्फेस' ट्रीटमेंट। आज, हम  एचटीसी यू प्ले  की टेस्टिंग कर रहे हैं- यह यू सीरीज़ का एक छोटा और ज़्याद किफ़ायती वेरिएंट है। एचटीसी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों को लेकर कभी भी बहुत सजग नहीं रही है। इसलिए अगर हमने किफ़ायती शब्द का इस्तेमाल किया है तो यह यू अल्ट्रा से जुड़ा हुआ है। 39,990 रुपये एक बड़ी कीमत है, खासतौर पर तब जबकि आप थोड़ी ज़्यादा कीमत चुकाकर सैमसंग का शानदार  गैलेक्सी एस7  ( रिव्यू ) खरीद सकें। क्या यू प्ले सिर्फ ख़ूबसूरत दिखता ही है या फिर परफॉर्मेंस में भी दम दिखाता है? आइये जानते हैं। एचटीसी यू प्ले डिज़ाइन और बनावट निज़ी तौर पर, हम बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के फैन नहीं रहे हैं। 5.2 इंच डिस्प्ले वाले एचटसी यू प्ले को हमने रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए पसंद किया। बात करें डिज़ाइन और ख़ूबसूरती की...